फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन्

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराए जाने को लेकर पेश आ रही समस्या के चलते लोगों का रोष दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है वीरवार को मेरथ गांव के लोगों ने समस्या के समाधान ना होने पर डीसी कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पूर्व पंच जनक राज ने कहा कि गांव के दर्जनों लोग पिछले 1 महीने से नागरिक आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग के डीएसओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

राशन कार्डों का आधार कार्ड से लिंक ना होने के कारण उनके बच्चों के डोमिसाइल नहीं बन पा रहे हैं। जिसके चलते लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों सेना की भर्ती देखने गए गांव के युवाओं को सिर्फ डोमिसाइल ना होने के कारण भर्ती में शामिल नहीं होने दिया गया। वही आधार कार्ड से लिंक ना होने के कारण उन्हें अब राशन लेने में भी दिक्कत आ रही है।
उन्होंने कहा कि आज वह लोग इस समस्या को लेकर डीसी के समक्ष अपनी फरियाद लगाने आए थे लेकिन उनके कार्यालय में उपस्थित ना होने के कारण अब वह तहसीलदार के पास जाकर अपनी समस्या सुनाएंगे। अगर इसके बाद भी विभाग ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नही किया तो इसके खिलाफ कई गांवों के लोग मिलकर एक साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें