फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कमेटी कार्यालय में फेंके मवेशियों के कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। म्यूनिसिपल कमेटी लखनपुर ने कस्बे के वार्ड-7 में गोशाला की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में स्थानीय युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के साथ लखनपुर प्राचीन किला मंदिर के महंत शांतिगिरी महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं ने कमेटी कार्यालय में मरे मवेशियों के कंकाल फेंककर विरोध जताया। आरोप है कि नगर कमेटी को 21 दिन पहले ज्ञापन पत्र सौंपने के बावजूद गोशाला की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा पाई। गुस्साए युवाओं चेतावनी दी कि कमेटी ने जल्द अतिक्रमणकारियों से गोशाला की जमीन खाली नहीं करवाई तो वे नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। प्रदर्शन कर रहे वार्ड-7 के युवा गगनदीप मेहरा, साहिल कश्यप, अमित कुमार, सुनील कुमार, लवली कश्यप, सनी मेहरा आदि ने कहा कि तीन हफ्ते पहले वार्ड-7 के पार्षद काका राम के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने कमेटी के कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह से मुलाकात कर गोशाला की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। मांग है कि इस जमीन पर गोशाला या फिर बच्चों के लिए खेल मैदान बनाया जाए। कमेटी ने दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन हफ्ते बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। शांतिगिरी महाराज ने लखनपुर नगर कमेटी पर विकास कार्य न करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी का तबादला करने और काम करने वाले अधिकारियों को तैनात किया जाए, जो लोगों के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें