फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवल आई स्कूल के शिक्षक को डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। हाई स्कूल देवल में तैनात मुल्क राज शर्मा को डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की खबर जैसे ही हाई स्कूल देवल के शिक्षकों और विद्यार्थियों को लगी तो मुल्क राज को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। मुल्क राज शर्मा को एनसीसी निदेशालय दिल्ली द्वारा वर्ष 2019 में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं और ड्यूटी के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के लिए डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कमांडिंग ऑफिसर वन जेएंडके के आर्म्ड स्क्वार्डन एनसीसी जम्मू कर्नल धर्मेंद्र पांडे द्वारा प्रदान किया गया। सेकंड ऑफिसर मुल्क राज शर्मा जम्मू संभाग के एकमात्र एनसीसी ऑफिसर हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें