बार एसोसिएशन कठुआ के सदस्य फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
कठुआ। भूमि पंजीकरण का अधिकार राजस्व अधिकारियों को दिए जाने के विरोध में वकीलों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन कठुआ ने सोमवार को न्यायालय परिसर में कामकाज बंद रखते हुए धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान मसले को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैए के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु शर्मा ने कहा कि फैसले के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक न तो कोई सुध ली है और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी को बात करने के लिए भेजा है। इससे जहां न्यायालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं कोर्ट में आने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द आदेश के संबंध में वकीलों से बात करने की मांग की।