पंचायत हरनोटा मैं स्थानीय लोगों खाद्य आपूर्ति अधिकारी बिलावर के खिलाफ किया प्रदर्शन राशन डिपो
रामकोट। तहसील रामकोट के हरनोटा में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग बिलावर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने एकत्रित होकर गांव से राशन डिपो को दूसरी जगह पर स्थानांतरण करने पर अपना रोष व्यक्त किया।
स्थानीय निवासी सोम राज ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से राशन डिपो को नोटा से 2 किलोमीटर दूर ठनथू इलाके में शिफ्ट कर दिया गया है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह हरनोटा में स्थित राशन डिपो से ही राशन लेते आ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब राशन डिपो को दो किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया है। माया देवी ने बताया कि ज्यादातर पुरुष काम के लिए बाहर ही रहते हैं, जिस कारण घरेलू महिलाओं को राशन डिपो से राशन लाना पड़ता है। डिपो को 2 किलोमीटर दूर स्थानांतरित होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।