फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत पर फूटा गुस्सा

Mon, 29 Feb 2016 01:03 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की खस्ताहालत के विरोध में जंगलोट मोड़ के लोगों व दुकानदारों का गुस्सा नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने कहा कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी न तो सड़क की हालत सुधारी गई और न ही हाईवे किनारे की गंदगी हटाई गई है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यशपाल वर्मा, पृथिपाल शर्मा ने कहा कि कई साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया गया।

उसके बाद आज तक किसी ने सड़क की मरम्मत नहीं की। ऐसे में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बारिश का पानी भी उनमें जमा हो जाता है। इस कारण सड़क के किनारे की दुकानों पर रखी सब्जी भी गंदी होती है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक वाहन के टायर के कारण गड्ढे से पत्थर निकलकर सीधा दुकान के शीश से टकरा गया।
विज्ञापन


इससे दुकान का शीशा भी टूट गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहला मौका नहीं है कि गड्ढों के कारण लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने प्रदर्शन किया था और नगर परिषद से गुहार लगाई थी कि सड़क की हालत सुधारी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रदर्शनकारियों में शामिल रमेश कुमार, जोगिंदर कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से जब भी कहा जाता है कि सड़क की हालत सुधारी जाए तो पैसा न होने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। लोगों ने कहा कि बार-बार लोगों को आश्वासन देकर टाला जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें