फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कार्ड के लिए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर कार्ड बनाने हो रही देरी पर श्रमिकों का गुस्सा शुक्रवार को विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त से देरी की शिकायत करने के बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लेबर कार्ड के लिए कई सप्ताह से आवेदन किया गया है, लेकिन बार-बार उन्हें अगली तारीख दे दी जाती है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए एसके भंडारी ने कहा कि लेबर विभाग ने केवल शुक्रवार का दिन ही आवेदन फार्म लेने के लिए तय किया है और उसके बाद पूरे सप्ताह में लेबर कार्ड के लिए कोई कार्य नहीं किया जाता है। इस कारण फाइलों को दबाव बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ लोगाें को इस कार्ड के माध्यम से रोजगार की आशा होती है, लेकिन विभाग उनकी आशा पर तारीखों का पहाड़ डाल देता है। लोगों ने कहा कि लेबर कार्ड बनाने के लिए मात्र दस रुपये प्रतिमाह की फीस है और हर साल कार्ड को रिन्यू करने के लिए विभाग प्रति वर्ष के हिसाब से 120 रुपये लेता है।
विज्ञापन


लेकिन कार्ड बनाने में ही महीनों का समय लग जाता है जिसके कारण कार्ड बनने के बाद भी मजदूरों को कुछ ही महीने काम के लिए मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लेबर कार्ड बनाने की प्रक्रिया में सुधार लाया जाए, ताकि श्रमिकों को लाभ मिल सके। इस मौके पर जोगिंदर कुमार, देसराज, राम किशोर, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें