फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से बिजली गुल होने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 12 Jan 2016 02:15 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक माह से गांव खोख्याल में बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ नगरी-कठुआ मार्ग जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक महीने से गांव में बिजली नहीं आ रही है, लेकिन विभाग को उनकी कोई चिंता नहीं है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग ने बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं बदला है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल अंकुश कुमार, राकेश शर्मा, कमलेश देवी, रीता देवी आदि ने कहा कि एक महीना पहला गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब लोगों ने विभागीय कार्यालय में जाकर इसी सूचना दी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया कि जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक करवा देंगे, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं आया है। लोगों ने कहा कि सर्दी का मौसम है, ऐसे में बिना बिजली के लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है।

नगरी-कठुआ मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने के लिए नगरी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों ने उनकी नहीं सुनी और बिजली विभाग के अधिकारी के मौके पर आने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारी को जब भी फोन पर या फिर कार्यालय में जाकर समस्या के बारे में बताया गया केवल आश्वासन ही मिला।

ऐसे में जब तक पर मौके पर लोगाें से बात नहीं करेंगे वह किसी भी सूरत में मार्ग नहीं खोलेंगे। बाद में विभागीय अधिकारी की बात चौकी प्रभारी ने लोगों ने करवाई और दो दिन में ट्रांसफार्मर आने के आश्वासन पर मार्ग खोला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें