फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के ब्लैक डे मनाने पर फूटा गुस्सा

Thu, 21 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
Protest Shimla
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद पाकिस्तान द्वारा ब्लैक डे मनाने का बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पाक का झंडा जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ तो पाकिस्तान स्वयं आतंकवाद की चपेट में है और उस पर आतंकी की मौत का ब्लैड डे मनाकर पूरे विश्व में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक मयंक बगोत्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने हर बार स्वयं को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के रूप में नकारा है, लेकिन ब्लैक डे मनाने से साफ हो गया है पाकिस्तान ही आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और पोषित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर राग भी आतंकवाद को बढ़ावा देने के मकसद के कारण ही है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल अन्य छात्रों ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत से न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत और खास राज्य में हालात और खराब होंगे। उन्होंने कहा कि ब्लैड डे मनाकर पाकिस्तान भारत और जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए, ताकि पाकिस्तान के साथ वार्ता की किसी भी स्थिति को आतंकवाद के साथ जोड़कर ही देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें