फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीनी दरिया में फंसा व्यक्ति सुरक्षित निकला

Sun, 17 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
कोन क्षेत्र के पिपरखाड़ में शनिवार को बाढ़ के पानी को देखते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की सुबह भीनी दरिया में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति दरिया के बीच में फंस गया। संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने फौरन प्रशासन और पुलिस को मदद के लिए सूचित किया। सूचना
विज्ञापन


मिलते ही प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। जोरदार बारिश के बाद दरिया में पानी का बहाव इतना तेज था कि

दरिया में उतरना खतरे से खाली नहीं था। इस दौरान दरिया के किनारे खडे़ लोगों ने बाढ़ में फंसे शेर मोहम्मद निवासी मांगर को ढांढस बंधाते हुए साहस से काम लेने और सुरक्षित स्थान पर खडे़ रहने को
विज्ञापन


कहा। खुशकिस्मती यह रही कि इस दौरान बारिश बंद हो गई और जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा। नतीजतन कोई चार घंटे बाद जलस्तर कम होने पर शेर मोहम्मद दरिया से सुरक्षित बाहर आ गया। उसके

सुरक्षित निकलने पर परिवार के लोग और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। शेर मोहम्मद ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। शनिवार की सुबह जब वह भीनी दरिया के रास्ते से घर वापस
विज्ञापन


आ रहा था तो अचानक दरिया में बाढ़ आ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें