फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 23 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के खिलाफ प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने गई टीम को उस समय दुकानदारों के गुस्से का शिकार होना पड़ा जब टीम गुफा वाले मंदिर के पास पहुंची। दुकानदारों ने टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्हें नाजायज तंग किया जा रहा है। अगर इस रवैये में बदलाव नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल विभिन्न दुकानदारों ने कहा कि त्योहारी सीजन पर उन्हें लाभ होता है और उपभोक्ताओं का आना जाना भी इसी सीजन में होता है। लेकिन हर बार टीम अतिक्रमण के नाम पर छोटे दुकानदारों को तंग करने के लिए आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई महीनों तक किसी टीम या फिर नगर परिषद को अतिक्रमण की याद नहीं आई। क्या इतने महीनों से शहर में कहीं भी अतिक्रमण नहीं था या इतने महीनों से किसी ने नगर परिषद को अतिक्रमण की शिकायत नहीं की।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुख्य बाजार के अंदर की मार्केट के बजाय बाहर सड़कों पर अधिक है, लेकिन टीम को केवल अपने चालान का लक्ष्य पूरा करना होता है और इसलिए ही दुकानदारों को त्यौहारी सीजन में तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया है और न ही उपभोक्तओं को उनके द्वारा लगाए गए टेबल से कोई दिक्कत है। इसके बावजूद हर त्योहारी सीजन में टीम दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते  हुए कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो उन्हें मजबूरन उग्र रुख अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें