फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने पर सड़क जाम

Thu, 29 Oct 2015 01:21 AM IST
कठुअा/अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच स्थित वार्ड दो में तीन से दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साईं महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर आईं। विरोध का मोर्चा संभालते हुए महिलाओं ने शहर की मुख्य सड़क कॉलेज रोड को जाम कर दिया। दोनाें तरफ के यातायात को रोक कर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से बिजली विभाग ने देर शाम तक बिजली बहाल करने का भरोसा दिलाया। लोगाें ने कहा कि यदि बिजली बहाल नहीं हुई तो वह फिर से सड़क जाम कर देंगे। शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में तीन दिन से छाए बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में शामिल संतोष गुप्ता, रजनी गुप्ता, रीता, पूनम गुप्ता ने विभाग पर भड़ास निकाली।

उन्हाेंने कहा कि भूकंप आने के बाद से वार्ड दो की बिजली गुल है। कुछ समय पहले भी ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे बहाल करने में विभाग ने कई दिन लगा दिए। इस बार भी विभाग लगातार खोखले आश्वासन दे रहा है। उन्हाेंने कहा कि तीन दिन से इलाके में बिजली नहीं है।
विज्ञापन


विभाग के पास जाकर फरियाद करें तो वह समस्या को अनसुना कर देते हैं या फिर कुछ घंटों में ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाली का भरोसा देते हैं। बीते दिन भी यही हुआ, लेकिन बिजली बहाल नहीं की गई। महिलाओं ने कहा कि त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली देने का भरोसा दिया जाता है।

यहां पर तो तीन दिन से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से बिजली अधिकारी ने मौके पर आकर कहा कि ट्रांसफार्मर को स्थापित कर दिया गया है। बिजली बहाली का कार्य कुछ घंटों में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें