फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट पुन्नू क्षेत्र के टोडा चक गांव में चार माह से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से किसानों को पंप सेट चलाने में आ रही परेशानी के विरोध में किसानों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग उनकी समस्या के समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मंगा राम ने कहा कि सिंचाई के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर चार माह से जला हुआ है विभाग इसे बदल नहीं रहा।

ट्रांसफार्मर के तहत करीब चालीस पंप चलते हैं। बिजली न मिल पाने के कारण किसानों को सिंचाई करने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान बिजली विभाग को समय समय पर बिजली का किराया देते हैं लेकिन बिजली विभाग उन्हें पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं करवाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली न मिलने के कारण उनकी गेहूं फसल खराब हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर बदली नहीं हुआ तो बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना लगाकर बैठ जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्ण चंद, केवल कृष्ण, विजय कुमार, संसार चंद आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें