संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में संकाय सदस्यों की ओर नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. सूदन ने कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने देश और अभिवावक के प्रति कर्तव्यों को निर्वहन कर सकें। इस मौके पर प्रो. मोहिंदर नाथ शर्मा, डॉ. सुदेश कुमार, निशा, डॉ. जोगबिंद्र सिंह सूदन, डॉ. सपना देवी आदि मौजूद रहे।