कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच साल के लिए बढ़ाए जाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की है। मिशन को बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की प्रशंसा की।
कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। इससे न केवल ग्रामीण और शहरी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है। कहा कि कोरोना काल में लाखों लोगों की जान बचाने के साथ-साथ शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को कम करने में स्वास्थ्य मिशन ने अहम भूमिका निभाई है। संवाद