फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामनवमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, तैयारियां मुकम्मल

Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
आयोजन की जानकारी देते श्री राम नाटक उत्सव कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पहले नवरात्र से निकाली जाएंगी प्रभात फेरियां, हाईवे पर निर्माण के चलते रूट को किया कम
विज्ञापन


कठुआ। राम नवमी नाटक उत्सव कमेटी की ओर से आगामी 6 अप्रैल को शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को इस संबंध में कमेटी की ओर से बैठक कर आगामी शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राम नवमी नाटक उत्सव कमेटी के सदस्यों के अलावा विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद दीवाकर शर्मा ने बताया कि कमेटी वर्ष 1978 से चली आ रही परंपरा का इस बार भी निर्वहन किया जाएगा। पहले नवरात्र से हर वार्ड में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। जबकि शोभा यात्रा 6 अप्रैल को दोपहर एक बजे रामलीला मैदान कठुआ से शुरू होगी। शोभा यात्रा मुखर्जी चौक से होते हुए शहीदी चौक, शहीद कैप्टन सुनील सिंह चौक और जराई चौक से होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार हाइवे पर निर्माणकार्य के चलते यात्रा के रूट को कम किया गया। इस बार सारी शोभा यात्रा पैदल ही निकाली जाएगी, जिसमें अलग राम नाटक की मंडली भगवान श्रीराम का श्रवण करते नजर आएंगे। हालांकि पूर्व में यात्रा के लंबा रूट होने के चलते बसों और अन्य वाहनों पर निकाली जाती थी। वहीं, बैठक में उपस्थित ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि सभी शहर वासियों खासकर मातृ शक्ति और युवाओं से अनुरोध है कि शोभा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ले। इस मौके पर संदीप सिंह, रामलीला सभा के प्रधान अंशु अदोत्रा सहित सभा के वरिष्ठ लोगों बैठक में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें