बिलावर। उपमंडल के एक गांव में बुधवार दोपहर को 14 वर्षीय एक नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो परिजन उसे उप जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद 14 वर्षीय नाबालिग की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। संवाद