फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की परीक्षा में निजी स्कूलों का दबदबा

विज्ञापन
आठवीं के वार्षिक परिणामों में बेहतरीन परिणाम लाने वाले विद्यार्थी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। वीरवार को डाइट बसोहली की ओर से आठवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम घोषित कर दिए गए। सरकारी और निजी स्कूलों के पंजीकृत 8,746 विद्यार्थियों में से 8,364 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 95.63 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का परिणाम 90.78 और निजी स्कूलों का 99.57 प्रतिशत रहा। निजी स्कूलों के 255 बच्चाें ने जहां टाप दस में जगह बनाई वहीं सरकारी स्कूलों के महज 31 बच्चे टॉप 20 में पहुंचे। कुल उत्तीर्ण छात्रो का प्रतिशत 95.63 रहा।
विज्ञापन

मेरिट सूची में जहां सरकारी स्कूलों के 31 बच्चों ने टॉप 20 की सूची में जगह बनाई है वहीं निजी स्कूलों के लिए टॉप 10 की अलग से सूची जारी की गई। इसमें कुल 255 विद्यार्थी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल रहे। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की ओर से जारी एहतियाती कदमों के तहत बंद करवाए गए स्कूलों में विद्यार्थियों की उत्कृष्टता का जश्न नहीं मनाया गया। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से भी परिणाम आते ही निर्देश जारी कर दिए गए थे। उधर, घरों में बच्चे खुद को जश्न मनाने से नहीं रोक पाए। फोन पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
निजी स्कूलों की सूची में सौ प्रतिशत अंकों के साथ मुनीष ठाकुर और अक्षित वासुदेव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर दिवांशी, प्रगति, भूमिका चौधरी, कुंवर पीयूष बिलावरिया, मोहम्मद दानिश वानी, आशुतोष मनकोटिया, कविता शर्मा, तानिया, सामिया महाजन और त्वरिता राजपूत रहे। तीसरा स्थान हासिल करने वालों में फलक शकील, दिया ठाकुर, पारस भारद्वाज, ऋषभ दत्त, वाणी, सुगंधी शर्मा, संभवी, आरुषि शर्मा, अक्षी वर्मा, कृतिका ठाकुर, आरिका, दिव्यांश जसरोटिया, दानिश महाजन, राघव महाजन और सानिया जंवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, सरकारी स्कूलों की टॉप बीस की सूची में पहला स्थान मिडिल स्कूल हमदाना के साहिल कुमार, दूसरा स्थान मिडिल स्कूल हमदाना की मुन्नी आजम और तीसरा स्थान हायर सेकेेंडरी स्कूल कठेरा के सागर नायक ने हासिल किया। गर्ल्स मिडिल स्कूल बैरा की शिवानी शर्मा ने चौथा तो वहीं मिडिल स्कूल रेहण के कौशल सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया। छठें स्थान पर मिडिल स्कूल माल्ती की पलक ठाकुर, सातवें स्थान पर धान जसधार हाई स्कूल की निशा देवी, आठवें स्थान पर मिडिल स्कूल हमदाना की निकिता शर्मा और अपर प्राइमरी स्कूल संगन की सविता पठानिया रहीं। नौवें स्थान पर मिडिल स्कूल मालती के साहिल कुमार और दसवें स्थान पर मिडिल स्कूल हमदाना की प्रियंका देवी रहीं। इसी तरह से बीस अन्य विद्यार्थियों ने अगले बीस स्थानों पर नाम दर्ज करवाए।
........
लिटिल एंजेल्स के होनहारों ने भी मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाए
लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में छठीं और आठवीं पोजीशन हासिल की है। इसके साथ साथ स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के चेयर पर्सन रजनी खुल्लर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश का पालन करने हुए विद्यार्थियों को फोन पर ही बधाइयां मिलती रहीं। छठीं पोजीशन हासिल करने वाले अनिरुद्ध और आठवीं पोजीशन हासिल करने वाले रितिश को परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
.......
चमके आर एस गोल्डन के होनहार
आर एस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट मोड़ के 11 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज करवाया है। स्कूल के अरुण सिंह, तन्मय और मुनीष ने पांचवीं पोजीशन हासिल की। वहीं छठी पोजीशन पर प्रणव सिंह, शिवानी देवी और शारदा ने नाम दर्ज करवाया। सातवीं पोजीशन पर पलक, तलवीन कौर के साथ साथ नौवीं पोजीशन पर नाजिया और भूमिका ने नाम दर्ज करवाया। स्कूल के तलवीर सिंह ने दसवीं पोजीशन हासिल की है।
स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के विद्यार्थी लगातार बेहतरीन परिणाम के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन करते रहे हैं। इस बार भी बेहतरीन परिणामों के साथ स्कूल विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना दबदबा बनाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
आठवीं कक्षा के नतीजों में निजी स्कूलों ने बाजी मारी
महानपुर। घोषित आठवीं कक्षा के नतीजों में कस्बे में स्थित ब्रह्म ऋषि अनंत विद्यापीठ के चार और आदर्श विद्या निकेतन के दो बच्चों ने पहली दस पोजिशन में अपना नाम दर्ज करवाया। ब्रह्म ऋषि अनंत विद्यापीठ हाई स्कूल की आरुषि ठाकुर ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवीं कक्षा के नतीजों में 6बीं पोजीशन हासिल की जबकि महानपुर जोन में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सिमरन ठाकुर ने आठवीं ,शुशांक शेखर और मुनीश्वर शर्मा ने नवी(9) पोजीशन हासिल की। जबकि इसी स्कूल के जानवी शर्मा , साहिल शर्मा , लोकेश महाजन, मनीला शर्मा, जयकृष बड़वाल, अमन सिंह, दानीष भारद्वाज ने नब्बे प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
वही आदर्श विद्या निकेतन हाई स्कूल की भारती देवी ने और अदिति प्रताप सिंह ने आठवीं बोर्ड की परीक्षा के घोषित नतीजों में 9बीं पोजीशन हासिल की। हालांकि कोरोना वायरस के चलते उपरोक्त स्कूल के बच्चे नतीजे आने पर जश्न नहीं मना सकें जबकि उपरोक्त स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा की बच्चों की लगन और अध्यापकों की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें