फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-कठुआ रूट पर बस चालकों की मनमानी बनी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
चड़वाल में हाइवे पर बीच सड़क में बस रोक कर सवारियां चढ़ाते बस चालक। - संवाद।
विज्ञापन
- हाईवे पर बीच सड़क में बेतरतीब ढंग से बस रोकने से लगता है जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। हाईवे पर जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली निजी बस के चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के चलते हाईवे का ज्यादातर यातायात परिवर्तित मार्गों और सर्विस लेन पर परिवर्तित किया गया है।
ऐसे में इन बस चालकों की मनमानी लोगों के लिए दिक्कतें पैदा कर रही है। चालक बीच सड़क में बेतरतीब ढंग से बस रोककर सवारियों को उतारने और चढ़ने का काम करते हैं। इस दौरान इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करते हैं कि उनके पीछे कितना जाम लगा हुआ है। यह चालक चौक चौराहा में भी इसी तरह से बसों को रोकते हैं। यहां तैनात पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों की भी यह चालक कोई परवाह नहीं करते हैं।
विज्ञापन

स्थानी निवासी सुनील सिंह ने बताया कि बस चालकों की मनमानी से कई बार हाईवे पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर चड़वाल और दयाला चक में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। सवारियां बिठाने की होड़ में बस चालक अपनी मर्जी से हाईवे के बीच रोकते हैं। जिसकी वजह से अन्य वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है।
प्रवीण कुमार ने कहा कि हाईवे पर कठुआ रूट के बस चालक सबसे अधिक मनमानी करते हैं। बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर जब तक बस में सवारियां पूरी नहीं होती, रोक कर खड़े रहते हैं। अगर कोई अन्य वाहन चालक इन्हें सही ढंग से बस लगाने को कहता है तो बहस करने में भी चालक पीछे नहीं रहते।
उन्होंने बताया कि बस चालक चौक चौराहा में पुलिस और यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी अपनी मनमानी से नहीं टलते हैं। इसलिए यातायात विभाग को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

-

हाईवे पर जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली निजी बसों में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल, ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग को लेकर कई चालान काटे गए हैं। इसी के साथ हाईवे पर पैरेलल स्टॉपेज पर भी चालान काटे गए हैं। इसके बावजूद अगर कहीं शिकायत है तो उसे वहां भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
- कपिल मिन्हास, डीटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें