फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Fri, 02 May 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 19 लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। लोगों ने पहलगाम घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वीरवार को शहर के वार्ड 19 लोअर शिवानगर स्थित आदियोगी आश्रम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया गया। वहीं, पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर सरकार से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर आदियोगी गौतम जी महाराज ने कहा कि वहां जिस तरह धर्म को आधार बनाकर निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई, उससे पूरी मानवता शर्मसार है। ऐसा कृत्य करने वाले लोग हमारे समाज में रहने के योग्य नहीं है। उन्होंने ऐसे तत्वों को संरक्षण देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान की भर्त्सना करते हुए सरकार से इसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई को अंजाम देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोगों की आकांक्षा के अनुरूप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास भी कम होगा। लिहाजा पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें