फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मजदूरों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Fri, 02 May 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला श्रम विभाग ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर करवाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


कठुआ। जिला श्रम विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। औद्योगिक क्षेत्र घाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों को बुनियादी स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श भी दिया गया। सहायक श्रम आयुक्त पीयूष खजूरिया ने श्रम दिवस के ऐतिहासिक महत्व और वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मजदूरों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से बात रखी। इस मौके पर डीएलएसए के पैनल वकीलों की ओर से मजदूरों के लिए एक कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसमें श्रमिकों को महत्वपूर्ण श्रम कानूनों और उपलब्ध कानूनी सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। इस मौके पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें