फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति प्रभावित

Mon, 02 Nov 2015 08:36 PM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स कार्यालय के पास टेहड़ गांव में पिछले एक हफ्ते से बिजली नहीं आ रही है। मोहल्ले का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से इलाके में गुल हुई बिजली सप्लाई सोमवार को भी बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


नतीजतन इलाके के लोगों को बिना बिजली के मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। न तो लोगों के इंवर्टर काम कर रहे हैं और न ही उनके मोबाइल फोन चार्ज हो पा रहे हैं। रात को भोजन भी लोगों को मोमबत्ती जलाकर बनाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी बिजली विभाग खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदल पाया है। इलाके के लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वह लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेहड गांव के उक्त मोहल्ले में एक हफ्ता पहले सौ केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। तब से लेकर अब तक इलाके में बिजली नहीं आई है।

बिना बिजली लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के इंजीनियर दिनेश कुमार शर्मा से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें