फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज लोगों की दिक्कतें और बढ़ाने का काम कर रही है। कोरोना महामारी के चलते बिना बिजली के घरों में बैठना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। कुछ घंटे बिजली मिलती भी है तो लो वोल्टेज होने के कारण बिजली से चलने वाला कोई भी उपकरण काम नहीं करता है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छन्न दित्याल के रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात भर बिजली बंद रही। गर्मी के कारण लोगों को जागकर ही रात गुजारनी पड़ी। अक्सर बारिश तूफान के बाद बिजली बंद हुआ करती थी। लेकिन रात को बिना किसी कारण के ही बिजली बंद रही। आसपास के गांव में भी बिजली बंद रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। राकेश शर्मा ने कहा दिन-रात अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। सभी बाजार बंद हैं। संस्थान भी ज्यादातर बंद हैं। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। वहीं बिजली का बिल हर महीने समय पर पहुंच जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें