फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पोस्टर मेकिंग से दिया शिक्षा में ऑडियो विजुअल महत्व का संदेश

Fri, 02 May 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में वीरवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में ऑडियो-विजुअल के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रचना और डॉ. तेजिंद्र कौर की देखरेख में किया गया। इसमें 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.सवी बहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने छात्राओं को रचनात्मक प्रयासों के लिए बधाई दी। कहा कि शिक्षण सहायक सामग्री व्याख्यानों को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो शिक्षण को पेशे के रूप में अपनाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तेजिंदर कौर की ओर से दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें