फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री कृष्ण की बाल्यावस्था की लीलाओं से संगत हुई मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
हीरानगर। बदोली में स्थित श्रीनाथ देवता स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह तीसरे दिन भी जारी रहा। कथावाचक अमित शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल्यावस्था की लीलाओं का वर्णन किया, जिससे पंडाल में उपस्थित पूरी संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं बल्कि गहन आध्यात्मिक शिक्षाओं का माध्यम है। शकटासुर, गोपालन के साथ की क्रीड़ाएं और कालिया नाग दमन जैसे प्रसंग यह दर्शाते हैं कि ईश्वर बचपन से ही अधर्म के विनाश के लिए अवतरित होते हैं और हमेशा उनकी नजर ऐसे अधर्मियों पर रहती है जो धर्म को कलंकित करते हैं। इसलिए सबको धर्म का पालन करना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलकर धर्म की रक्षा करनी चाहिए।कार्यक्रम के अंत में कथावाचक ने एक के बाद एक भजन सुनाकर यहां उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें