संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज के रिबन क्लब ने एड्स के खिलाफ जंग विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने एड्स से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 20 छात्रों ने भाग लिया और एड्स के कारण, प्रभाव और बचाव के तरीकों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और उनकी जागरूकता के प्रति उत्सुकता की प्रशंसा करते हुए कहा एड्स के खिलाफ जंग में जागरूक छात्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। खुद जागरूक होने के साथ-साथ वे समाज में भी जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर रेड रिबन क्लब के सदस्य डॉ. भारत भूषण ने कहा कि इस आयोजन ने छात्रों को एड्स जैसे गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने और समाज में स्वास्थ्य संबंधी संदेश फैलाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की संयोजिका प्रोफेसर रूपाली जमवाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं।