फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती है पूनम जंगराल

Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 97.2 प्रतिशत (486) अंक हासिल करने वाली सांझी मोड़ निवासी पूनम जंगराल ने 9वीं पोजीशन हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। पूनम ने कहा कि बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में उसके पिता रणजीत सिंह और माता सुदेश कुमारी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह आगे बीटेक करके सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती है और इसमें भी उनके परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। पूनम के पिता रणजीत सिंह ने कहा कि वह एक दुकानदार हैं और उनका सपना है कि उनकी बेटी अच्छी पढ़ लिखकर आगे बढ़े और हमारा और क्षेत्र का नाम देश में ऊंचा करे। इसकी पहली सीढ़ी उसने आज चढ़ी है, जिस पर हमें बेहद गर्व है। शिक्षा के किस क्षेत्र में आगे बढ़ाना है यह हमसे बेहतर वह जानती है इसलिए वह जो क्षेत्र चुनेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें