फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के जोश में उड़ी स्वच्छता अभियान की धज्जियां

विज्ञापन
पटाखा बिक्री स्‍थल पर दिवाली के दूसरे दिन फैला कचरा। अमर उजाला - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। दीपावली के दूसरे दिन शहीद भगत सिंह यादगार हॉल परिसर में फैले कचरे ने स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम की पोल खोल दी है। यहां पर रविवार रात तक जहां बिक्री होती रही वहीं, सोमवार को दिनभर हॉल परिसर में फैला कचरा लोगों का मुंह चिढ़ाता रहा। इसमें प्लास्टिक के लिफाफे भी शामिल थे, जिसके खिलाफ नगर परिषद शहर अभियान चलाए हुए है। दोपहर बाद तक हॉल परिसर को साफ नहीं किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत शहर में कई कार्यक्रम चलाकर शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया गया था। इसके अलावा प्लास्टिक प्रतिबंध को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए भी नगर परिषद की ओर से सख्ती बरती गई थी। मगर दीपावली के जोश ने सरकार और प्रशासन की तमाम कोशिशों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें