फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चलाया पौधारोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कठुआ में कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। वहीं लोगों को पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


प्रदेश यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष रोमी शर्मा और जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मनवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में रोमी शर्मा ने अन्य युवा कांग्रेस नेताओं के साथ संगठन की वर्षगांठ मनाने के लिए ध्वजारोहण किया। उसके बाद भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने और देश में अन्याय से लड़ने की शपथ ली। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान पौधे भी दान किए गए, जो न केवल राजनीतिक सक्रियता, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवा कांग्रेस के समर्पण का प्रतीक है।

रोमी शर्मा ने मौजूदा सरकार पर बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर देश के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रही है। युवा कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने और युवा भारतीयों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। वहीं, मनवीर सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर, युवा कांग्रेस अपनी जमीनी स्तर की तैयारियों को तेज कर रही है। कार्यक्रम में नेताओं ने युवा मतदाताओं को संगठित करने और उनकी आवाज को सुनने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें