फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री: जसरोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू के एमए स्टेडियम में होने वाली सार्वजनिक रैली को अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने के लिए पार्टी ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी रविवार को कठुआ में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी सार्वजनिक रैली होगी। मोदी ने भाजपा के चुनाव अभियान के दौरान एमए स्टेडियम में ''ललकार रैली'' को संबोधित किया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा भारी संख्या में प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित रहे हैं। इस बार भी पूरे जम्मू-कश्मीर से लाखों लोग अपने लोकप्रिय नेता को सुनने आएंगे।
जसरोटिया ने कहा कि पीएम मोदी ने यहां शांति और समृद्धि को एक नई दिशा दी है। आज जम्मू-कश्मीर में कई नई परियोजनाएं, रेल, सड़कें, राजमार्ग, मेडिकल कॉलेज, एम्स व उच्च शिक्षा संस्थान आदि देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सर्वांगीण विकास का नेतृत्व किया है। यही कारण है कि पूरे जम्मू-कश्मीर निवासियों को उनके उचित अधिकार मिले हैं और मोदी सरकार ने सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें