कठुआ। एडवोकेट राकेश शर्मा लखनपुर नगर कमेटी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। नगर कमेटी लखनपुर के कार्यकारी अधिकारी सुभाष रैना ने शनिवार को उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाणपत्र जारी किया। जिला चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना है।
औपचारिक तौर पर शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करते हुए नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 22 और 23 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का समय दिया गया था। इसके बाद उक्त पर पर दो नामांकन भरे गए थे। जिसमें दर्शन सिंह ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में एडवोकेट राकेश शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने राकेश शर्मा को नगर कमेटी का अध्यक्ष घोषित करते हुए प्रमाणपत्र भी जारी किया। एडवोकेट राकेश शर्मा ने निर्विरोध चुने जाने पर लखनपुर के पार्षदों, वार्ड और लखनपुर के लोगों और पार्टी का आभार जताया है। उन्हाेंने कहा कि नगर की तरक्की के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। जिससे लोगों की उम्मीदें पर खरा उतर सकें।