फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धड़ों में बंटा कांग्रेस का जिला संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस जिले में एक बार फिर बिखरती नजर आ रही है। बुधवार को शहर में दो अलग-अलग पत्रकार वार्ताओं का आयोजन हुआ, जिसमें एक पक्ष ने जहां सीधे तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल शर्मा पर मनमर्जी करने और अपने चहेतों को ब्लॉक अध्यक्षों के रूप में मनोनीत करने का आरोप लगाया है, तो वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के विरोध में उतरे ब्लॉक अध्यक्ष बिलावर, मांडली, डिंगा अंब आदि ने बताया कि संगठन ने 2018 में सदस्यता अभयिान चलाया था, जिसके बाद डेलीगेट बने और उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष चुने। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष इन दिनों नई कमेटियां घोषित कर रहे हैं, जबकि संगठन का ऐसा कोई फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात कांग्रेस आला कमान तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान से अपील की है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष की ओर से करवाई गई सदस्यता की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि हाई कमान ने डॉ. मनोहर लाल शर्मा को गैर आधिकारिक तरीके से जिला अध्यक्ष बनाया है। इसका पहले भी विरोध किया गया था। जिला अध्यक्ष बिलावर से जिला मुख्यालय चला रहे हैं और महीने में एक बार ही कठुआ आते हैं, जिससे कांग्रेस संगठन और भी कमजोर हो रहा है। इस दौरान जसवीर सिंह, केवल पठानिया, हंस राज, देस राज राणा, राज पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं, जिला अध्यक्ष के पक्ष में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि खुद को ब्लॉक अध्यक्ष बताते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने पत्रकार वार्ता की है। उन्होंने बताया कि डॉ. मनोहर लाल की ओर से कंडी और बिलावर में हर माह बैठकें की जाती हैं। कांग्रेस के पुराने तरीके में कुछ लोग अपना कब्जा बनाए बैठे हैं और वे पार्टी के लिए काम नहीं करना चाहते हैं। डॉ. मनोहर लाल बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस दौरान मनोहर शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें