फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के बजाय लोगों से माफी मांगे भाजपा: भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आठ साल पूरे होने पर भाजपा जश्न मना रही है, लेकिन मौजूदा दौर में जम्मू-कश्मीर में भाजपा के नेताओं की क्या स्थिति रही है, इसकी विवेचना करने की जरूरत है। मौजूदा हालात में कहीं कर्फ्यू तो कहीं मोबाइल नेटवर्क बंद है। लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए पलायन करना पड़ रहा है। यह ऐसा वक्त है कि भाजपा को जश्न के बजाय लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कठुआ में आयोजित नव संकल्प शिविर को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में सरकार के आठ सालों के दौरान 2 हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले दर-दर भटक रहे हैं। डेलीवेजरों की तो कोई सुनने वाला ही नही है। वहीं महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। ऐसे हालात में हालत में लोगों को सिर्फ दिवास्वप्न दिखाकर भटकाने के काम में लगी है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की बात करने वाली सरकार के इस दौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी किया जाने वाला पैसा महंगाई के इस दौर में नाकाफी है। उससे एक कमरा भी नहीं बन पा रहा है।
प्रधानमंत्री पर जुमलों की सरकार चलाने का कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को बरगलाने के लिए प्रधानमंत्री ने सांबा के पल्ली में आकर दर्जनों विकास की योजनाओं के शुभारंभ का दिखावा किया, जो धरातल पर कहीं नहीं दिख रही है। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए किसानों से जमीन तो ले ली गई है, लेकिन संयंत्र के निर्माण का नामोनिशान नहीं है। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों ने अपने आठ साल के कार्यकाल में जिन भी बड़ी विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन कर अपने नाम का बोर्ड लगवाया है, वह कांग्रेस की देन है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन कर प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें संगठनात्मक, राजनैतिक, आर्थिक, कृषि, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के साथ युवा को शामिल किया गया है। आने वाले समय में पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव भी किया जाएगा। पार्टी की एससी/एसटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष हसन अली वफा, पूर्व एमएलसी बलबीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कुलबीर सिंह पठानिया, निर्दोष शर्मा, नरेंद्र खजूरिया, विशु अंदोत्रा, योग राज, काजल राजपूत, पुष्पा देवी, तरसेम पाल सैनी, रविंद्र पाल सिंह नीटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें