फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार की नीतियों, महंगाई पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल के मंडली गांव में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की, जिसमें सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। इस दौरान महंगाई के खिलाफ रोष भी जताया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे अन्य चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। इस खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।। बेरोजगारी पर पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि हजारों की तादाद में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं। उनकी कोई सुध तक नहीं ले रहा है।
उन्होंने कहा कि गरीब जनता को सरकार ने फ्री में रसोई गैस सिलेंडर दिए थे, लेकिन रसोई गैस की कीमत 900 रुपये प्रति सिलेंडर के पार हो गई है। कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता लालचंद वर्मा, रमेश चंद्र सपोलिया, हुकम चंद, ताराचंद, अब्दुल मजीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें