जिला में शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखी है। शनिवार को विभाग की टीम ने जिला के चार अलग-अलग गांवों में दबिश देकर वहां अवैध रूप से शराब तैयार करने के लिए छिपाकर रखी गई 12 सौ पचास किलोग्राम को बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इसके अलावा अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए लगाई गई यूनिट को भी टीम ने ध्वस्त कर दिया। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा निर्देशानुसार गठित टीम नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर रजी अहमद और एसआई अमित शर्मा अपने सहकर्मियों के साथ जिला के निहालपुर, छटयाल, कंगड़याल और दबवाल आदि क्षेत्रों में दबिश दी।