फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोक दरबार में छाया रहा नशा और पशु तस्करी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जनसहयोग से पुलिस की क्षमता को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से लखनपुर में लोक दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कस्बे के लोगों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार, पशु तस्करी और भिखारियों की बढ़ रही संख्या पर नकेल कसने की मांग उठाई है।
दर्शन सिंह ने पंजाब से सटे इलाकों में लगातार बढ़ रही नशीले पदार्थों की तस्करी की मुख्य समस्या बताई। उन्होंने कहा कि चोरी छिपे चलने वाले इस कारोबार से इलाके की युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है। सन्नी शर्मा ने क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं का मूल कारण नशीले पदार्थों को बताया। उन्होंने समस्या का निदान करने के लिए युवाओं का रुझान खेलों में बढ़ाने की मांग उठाई। रविंद्र शर्मा ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले युवाओं की आदत में बदलाव किए जाने की पुलिस से पहल करने की मांग उठाई। वरिष्ठ नागरिक काका राम ने कस्बे में बढ़ रही भिखारियों की संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इनकी पहचान की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, अजय शर्मा ने अपराधी तत्वों पर नजर रखने की मांग उठाते हुए कहा कि पुलिस बेशक पशु तस्करी और नशीले पदार्थ के कारोबार पर रोक लगाने के काम कर रही है। लेकिन इसके बावजूद आए दिन ये मामले सामने आ रहे हैं। लिहाजा प्रभावी नीति बनाकर इस पर कार्रवाई की जाए। वहीं, उन्होंने कस्बे में बाहरी राज्य से आकर झाड़ू बनाने वालों की जांच किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि जो लोग कई-कई ट्रक माल लाकर यहां झाड़ू बनाने का कारोबार करने में समर्थ है। उनके परिवार के लोग कस्बे में भीख क्यों मांग रहे है। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

समस्याएं सुनने के उपरांत एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क ने कहा कि पुलिस भी समाज का ही हिस्सा है। अगर समाज का सहयोग मिले तो पुलिस और अधिक क्षमता से अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी परिवार का कोई सदस्य नशीले पदार्थ का उपयोग कर रहा है तो उस पर नजर रखें। क्योंकि हमारी थोड़ी सी लापरवाही उसे इस बुराई के अंधेरे में धकेल देती है, जहां से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पशु तस्करी पर कहा कि पुलिस कानून के अनुसार ही काम करती है और इस मामले में लगातार सक्रियता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें