कठुआ। लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर के महंत शांति गिरि महाराज को जम्मू-कश्मीर के श्री महंत की उपाधि से नवाजा गया है। वीरवार को मंदिर परिसर में आयोजित संत सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए संतों ने उन्हें सम्मानित किया। महंत शांति गिरि को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान श्री पंच दशम जूना अखाड़ा के गुरु की ओर से श्री महंत घोषित करने पर लखनपुर में किला मंदिर में संत सम्मेलन करवाया गया। संवाद