फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त करवाए आठ मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पशु तस्कर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड में हीरानगर पुलिस ने नाके के दौरान भूसे से लदे एक ट्रक से आठ मवेशियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर नाके के दौरान थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक नंबर एचपी72ए-1680 को जांच के लिए रोका। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से आठ मवेशी बरामद किए गए जो भूसे की आड़ में अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें