फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रैन बसोहली की टीम ने वाईसीसी बिलावर को चार रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मैच में रैन बसोहली की टीम ने वाईसीसी बिलावर की टीम को चार रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
रैन बसोहली के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में पूरी टीम 19.3 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। रैन बसोहली के बल्लेबाज नूर अहमद ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज लबीत ने 21 रनों का योगदान दिया। वाईसीसी बिलावर के गेंदबाज धीरज पुरोहित ने चार विकेट लिए। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीसी बिलावर की टीम निर्धारित लक्ष्य से चार रन पीछे रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी टीम 17.3 ओवर में बिलावर की टीम 120 रन बनाकर आउट हो गई। वाईसीसी बिलावर के बल्लेबाज सौरव वर्मा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। वहीं, रैन बसोहली के गेंदबाज अश्विन कुमार ने तीन और पंकु कुमार ने दो विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रैन बसोहली के गेंदबाज अश्विन कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि बुधवार को भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें