फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त कराए 14 मवेशी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ पर नाके के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक ट्रक से 14 मवेशियों को मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरुण कौल ने अपनी टीम के साथ राजमार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जम्मू की तरफ जा रहे एक ट्रक (जेके08 सी2906) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस नाका देख ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 14 मवेशी बरामद किए गए जिन्हें बाद में किड़ियां गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें