फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने पूर्व नायब सरपंच के खिलाफ दायर किया मामला, लोगों ने जताया रोष

Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन



कठुआ। पूर्व नायब सरपंच कठेड़ा जोगिंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। मंगलवार की शाम शेर कोटला और कठेड़ा के स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल ने पुलिस थाना कठुआ पहुंचकर पुलिस प्रभारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय अवैध तरीके से पल्ला मोड़ कठेडा में चल रहा स्टोन क्रशर का विरोध करने वालों को ही निशाना बना रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्व नायब सरपंच सहित पांच अन्य लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि स्थानीय लोगों का पुलिस थाना पहुंचे पर पुलिस ने पूर्व नायब सरपंच को घर भेज दिया। लेकिन पुलिस ने लोगों से कहा कि मामले में सभी पांच लोगों को वीरवार को फिर थाना में आने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल भाजपा नेता प्रेमनाथ डोगरा ने पुलिस एक तरफा कार्रवाई की आलोचना की है। कहा है कि जिस वारदात वाले दिन जोगिंद्र सिंह हटली मोड़ स्थित औद्योगिक इकाई पर डयूटी पर था। वह तो मौके पर मौजूद ही नही था। लिहाजा पूर्व सरपंच के खिलाफ पुलिस कार्रवाई निंदनीय है। पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ कर और फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला चाहिए, ताकि उन्हें पता लग सके कि वारदात के दिन पूर्व नायब सरपंच मौके वारदात पर मौजूद ही नहीं था।
शिष्टमंडल में शामिल सहार पंचायत के पूर्व सरपंच भोली सिंह जसरोटिया ने बताया कि पिछले लंबे समय कठेड़ा और शेर कोटला के लोगों इलाके में अवैध तरीके से हो रही खनन को लेकर विरोध कर रहे है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को जोगिंद्र सिंह को पकड़ कर थाना ले गई। जिसके चलते दो गांव का शिष्टमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरोपी लगाया कि पुलिस दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए, खनन का विरोध करने वालों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। हालांकि उन्होंने इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर कई बार जिला उपायुक्त सहित खनन विभाग के संज्ञान में ला चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें बताया कि वारदात दो सप्ताह पहले पल्ला मोड़ स्थित खड़्ड की है, जब कुछ लोगो जेसीबी लेकर पल्ला मोड में अवैध तरीके से खनन कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो जेसीबी चालक ने खनन मशीन को लेकर ही लोगों के पीछे लगा दी। जिसके चलते अनियंत्रित मशीन एक पहाड़ी से जा टकराई। जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गए। इसके बाद अवैध खनन करने वालों ने स्थानीय लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर दिया है। शिष्टमंडल में औरतों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें