फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में तस्करी विफल, पुलिस ने 20 मवेशी छुड़ाए, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सर्दी की शुरुआत होते ही कोहरे की आड़ में मवेशी तस्करी के प्रयासों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए मवेशी तस्करी के हर प्रयास को विफल करने में जुट गई है।
इसी क्रम में लखनपुर पुलिस ने रविवार की सुबह साढ़े तीन बजे एक और मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक ट्रक से 20 मवेशियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने मवेशी तस्करी में संलिप्त वाहन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में नाका लगाया था। यहां एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में 20 मवेशी अमानवीय तरीके से लदे पाए गए। तस्कर पशुओं को पंजाब की ओर से जम्मू की तरफ ले जा रहा थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त करवाकर उन्हें कीड़ियां गंडयाल गोशाला में रखा है।
विज्ञापन

तस्करी में संलिप्त वाहन को जब्त कर आरोपी चालक खदम हुसैन निवासी डोडा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने वाहन सवार दो अन्य लोगों को दबोचा है जिनमें मोहम्मद असलम निवासी महोर रियासी और जावेद निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ लखनपुर पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 223 और 11 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें