फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अपनी रचनाओं के माध्यम से कवियों ने युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
जिला लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रचना सुनाते कवि श्याम लाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए जिला पुस्तकालय कठुआ में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम में लेखकों, पाठकों व विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त ईटीओ शादी लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर लाइब्रेरियन सुनील शर्मा ने सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया। कठुआ के कवि विजय शर्मा ने अपने हास्य विनोद को जारी रखते हुए युवाओं को देश के प्रति बनती उनकी जिम्मेदारियां निभाने को प्रेरित किया। वहीं, टीआर सुम्ब्रिया और डॉ. उषा मोंगा ने देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान को अपनी रचनाओं के माध्यम से याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में डॉ. गुरु दत्त, खजूर सिंह, आरएस काटल, एमएल तूफान, शाम लाल खजूरिया, सरोज बाला के साथ तनुजा, अभिनंदन, सोनाली राजपूत और निविया ने भी अपनी कविताओं और भाषणों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ईटीओ शादी लाल ने अपने संबोधन में जिला पुस्तकालय के प्रयास की सराहना करते हुए इस तरह की पहल को जारी रखने की बात कही। अंत में लेखक एनएम सुम्ब्रिया ने अपनी पुस्तक पाठकों को वितरित कीं। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें