किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 में नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मी।
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड छह के लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई। बिजली विभाग ने शनिवार को 250 केवी की जगह 400 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
बिजली विभाग के एईई परवेज भट्ट ने बताया के वार्ड छह में बिजली आपूर्ति सही करने के उद्देश्य से 400 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे करीब 100 परिवारों को लाभ मिलेगा। बताया कि किशनपुर के वार्ड छह में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या पिछले कई सालों से आ रही थी।
इसके बाद बिजली विभाग ने लोगों की समस्या का संज्ञान लेते हुए 400 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। संवाद