फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पर्यावरण की रक्षा के लिए लिया संकल्प

Thu, 06 Jun 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के आसपास पौधे लगाए गए। एनसीसी ईकाई के सहयोग से कई प्रभावशाली गतिविधियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, पोस्टर बनाना, पर्यावरण जागरूकता रैली और पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प शामिल था।
विज्ञापन





प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों को शिक्षित करने के लिए पलाही इलाके में जागरूकता रैली निकाली। कैडेटो ने पौधे लगाने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। एनसीसी अधिकारी दो वरिंदर सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल प्रोफेसर जसविंदर सिंह ने भी बात रखी। समारोह में डॉक्टर शुभ कुमार, रोशन लाल राजेश कुमार विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें