संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। वार्ड नंबर 13 के कुछ इलाके को वार्ड नंबर 12 में जोड़ने का विरोध करते हुए बुधवार को वार्ड 13 के लोगों ने निकाय समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी रमेश कुंडल ने कहा कि वार्ड 13 के कुछ हिस्से को बाढ़ 12 के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है जिसे लेकर स्थानीय निवासी बेहद चिंतित है। यह वार्ड 13 के लोगों को कमजोर करने की साजिश है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा दो दिन पहले इस मसले को लेकर एसडीएम से भी मिले थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस पर निकाय समिति के अधिकारियों से बात करेंगे लेकिन उसके परिणाम देखने को नहीं मिल रहे हैं। जिस वजह से लोगों को फिर से अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा वार्ड 13 को तोड़ने की कोशिश की गई तो उसका विरोध और तेज होगा। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी निकाय समिति के ईओ से भी मिले।