फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पं. दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

सार

हीरानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
हीरानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक और अन्य भाजपा नेता व कार्य - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरानगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वीरवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक विजय शर्मा के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके राष्ट्रप्रेम, एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे प्रेरणादायी विचारों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर लोगों ने पं. दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल के जीवन और उनके दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को आज के समय में भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शक माना गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव रीमा पादा, जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपने कार्य और व्यवहार में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें