फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जिला स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित खेल मुकाबलों में भाग लेते ​खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी अंतर-जोन जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में जिले के सभी 12 जोन से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड दोनों श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागियों ने अद्भुत ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस दौरान 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ के साथ-साथ शॉट पुट, हाई जंप, लॉन्ग जंप और जेवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए, जिला अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन पदक वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा खेल प्रशिक्षक व अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें