जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से एक पौधारोपण अभि
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से एक पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। वीरवार को शुरू हुआ अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। जिसमें एसबीआई के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 500 के करीब पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान के तहत परिसर में औषधीय, सजावटी और फलदार पौधे लगाएं जाएंगे।
यह पौधारोपण विशेष रूप से परिसर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां बीती 17 और 18 अगस्त की रात को हुई भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ के दौरान मिट्टी का कटाव हुआ था। कैंपस कठुआ रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने ऐसी पहलों के महत्व पर ज़ोर दिया और बताया कि परिसर में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव के तहत नियमित रूप से पौधारोपण अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अंकुश खजूरिया,एसएमई आईई शाखा कठुआ के प्रबंधक सरबजीत सिंह के अलावा कैंपस के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. पंकज खजूरिया, नीना चंदा, रोहित केरनी सहित बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।