फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्मार्ट मीटर के नए उपभोक्ताओं को भरना पड़ेगा दो महीने का एक साथ बिजली बिल

Fri, 22 Aug 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पहले ही लोग बिजली के बिलों में एकदम से हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कुछ इलाकों में स्मार्ट मीटर स्थापित हुए करीब दो महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन उन्हें अभी तक न तो पेपर बिल मिले हैं और न ही ऑनलाइन बिल अपडेट हुए हैं। इसकी वजह से स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को दो या तीन महीने का बिल एक साथ भरना पड़ सकता है। लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। उनका कहना है कि पहले ही विभाग मोटे बिल भेज रहा है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं के लिए एक महीने का बिल भरना मुश्किल है, दो या तीन महीने का एक साथ बिल कैसे भरेंगे।
विज्ञापन

चड़वाल निवासी रमन कुमार, सोहन लाल, रोमी कुमार ने कहा कि ढाई महीने पहले स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। लेकिन उसके बाद पेपर बिल आना बंद हो गए। अब जब विभाग के कर्मचारियों से इस बारे में बात की तो उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद ऑनलाइन बिल मिलेगा। लेकिन ऑनलाइन भी बिल अपलोड नहीं है। इससे जाहिर होता है कि विभाग दो या तीन महीने का बिल इकट्ठा भेजेगा जिसे एक किस्त में भरना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा विभाग की लापरवाही का नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पहले ही लोग बिलों में एकदम से हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं।
जिस कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाए हैं जब उनकी एमआई शुरू होगी तब जीरो से बिल शुरू होंगे। यह एक प्रक्रिया है। जब तक वह पूरी नहीं होगी और विभाग बिल भेजेगा तो उनकी बिलिंग जीरो से शुरू होगी, जिससे बिल डबल हो सकता है। इस बार स्मार्ट मीटर के बिल जारी हो जाएंगे, लोगों को दो महीने का बिल भी भरना पड़ सकता है। लेकिन इसमें एक प्रावधान यह भी है कि उपभोक्ता पुराने बिल के हिसाब से पिछले महीने का बिल भर सकता है, जिससे आने वाले बिल में यह बिल घट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भारत भूषण, एईई विद्युत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें